Friday, 27 November 2026 nishpakshdarpan.com
Friday
27 November 2026
ताज़ा खबर
मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनीनौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवालमहराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचनसरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, 12 दिसंबर को होगा दूसरा चरणबनी में ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का भव्य शुभारंभ, शंकरी सिंह ने बाबा रेतेश्वर धाम में किए दर्शन-पूजनसंविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलावलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षणमानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनीनौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवालमहराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचनसरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, 12 दिसंबर को होगा दूसरा चरणबनी में ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का भव्य शुभारंभ, शंकरी सिंह ने बाबा रेतेश्वर धाम में किए दर्शन-पूजनसंविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलावलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षण
महराजगंज

मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

दिनांक: Friday, 27 November 2026 | समय: 02:22 AM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

बृजमनगंज के रोजगार सेवकों ने विशेष रोजगार सृजन सप्ताह का किया बहिष्कार, 24 हजार रुपये मासिक मानदेय की मांग

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। मानदेय बढ़ाने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने समेत लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के विरोध में गुरुवार दोपहर बृजमनगंज के ग्राम रोजगार सेवकों ने विशेष रोजगार सृजन सप्ताह का बहिष्कार किया। ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने की स्थिति में आंदोलन तेज करने और 3 दिसंबर 2026 को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी है।

खंड विकास अधिकारी को सौंपा था मांगों से जुड़ा पत्र

ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा ने 20 नवंबर 2026 को खंड विकास अधिकारी, विकास खंड बृजमनगंज को पत्र सौंपा था। पत्र के मुताबिक, 13 नवंबर को आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग के साथ मोर्चा की बातचीत हुई थी। इस दौरान समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया था।

मोर्चा का कहना है कि निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा की गई। इसी के विरोध में ग्राम रोजगार सेवकों ने विशेष रोजगार सृजन सप्ताह में सहयोग नहीं करने का निर्णय लिया।

24 हजार रुपये मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग

ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा ने मानदेय बढ़ाकर 24,000 रुपये प्रतिमाह करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और अन्य लंबित मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन काम बंद किया जाएगा।

पत्र में कहा गया है कि यदि तय समय में मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो 27 नवंबर को जिला मुख्यालय और 3 दिसंबर 2026 को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवकों ने भी निर्धारित तारीखों पर विरोध कार्यक्रम में शामिल होकर काम का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

विरोध कार्यक्रम में इंद्र विजय यादव, दिव्य प्रकाश, मनीष कुमार यादव, महादेव प्रसाद, राममिलन, लक्ष्मी सिंह और पूजा राय समेत अन्य ग्राम रोजगार सेवक शामिल हुए।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

नौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवाल

27 November 2026

खरग बरवा गांव में काम के दौरान सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट नहीं दिखने का आरोप शटडाउन और कार्य अनुमति के…

महराजगंज

महराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचन

27 November 2026

पोस्टर, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को बताई गई संविधान की महत्ता सौरभ जायसवाल बृजमनगंज (महाराजगंज)। महात्मा गांधी…