Friday, 27 November 2026 nishpakshdarpan.com
Friday
27 November 2026
ताज़ा खबर
मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनीनौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवालमहराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचनसरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, 12 दिसंबर को होगा दूसरा चरणबनी में ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का भव्य शुभारंभ, शंकरी सिंह ने बाबा रेतेश्वर धाम में किए दर्शन-पूजनसंविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलावलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षणमानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनीनौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवालमहराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचनसरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, 12 दिसंबर को होगा दूसरा चरणबनी में ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का भव्य शुभारंभ, शंकरी सिंह ने बाबा रेतेश्वर धाम में किए दर्शन-पूजनसंविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलावलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षण
महराजगंज

नौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवाल

दिनांक: Friday, 27 November 2026 | समय: 02:17 AM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

खरग बरवा गांव में काम के दौरान सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट नहीं दिखने का आरोप

शटडाउन और कार्य अनुमति के रिकॉर्ड की जांच की मांग

सौरभ जायसवाल

नौतनवां (महाराजगंज)। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम खरग बरवा से एक मामला सामने आया है। यहां 26 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे एक कथित निजी लाइनमैन बिजली के पोल पर चढ़कर काम करता नजर आया। आरोप है कि इस दौरान 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन चालू थी और संबंधित व्यक्ति बिना आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, अड्डा बाजार विद्युत उपकेंद्र के जेई शशिकांत वर्मा के निर्देश पर बिजली विभाग से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान कुइस, सिराजुद्दीन और महेंद्र की मौजूदगी में एक अन्य कथित निजी लाइनमैन पोल पर चढ़कर वहां लगे बॉक्स में काम कर रहा था। मौके की तस्वीरों में पोल पर चढ़े व्यक्ति के शरीर पर सेफ्टी बेल्ट और सिर पर हेलमेट नजर नहीं आ रहा है।

इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। यदि 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन चालू थी, तो किसकी अनुमति से बिना सुरक्षा इंतजाम के व्यक्ति को पोल पर चढ़कर काम करने दिया गया? क्या संबंधित व्यक्ति प्रशिक्षित और अधिकृत था? क्या कार्य शुरू करने से पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराकर शटडाउन लिया गया था?

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के सुरक्षा विनियम, 2023 के तहत विद्युत कार्यों के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन आवश्यक है। ऐसे में इस घटना को लेकर विभागीय सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

मामले में संबंधित अधिकारियों से शटडाउन रजिस्टर, परमिट-टू-वर्क, कार्य आदेश और सुरक्षा उपकरणों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की जा रही है। साथ ही जेई शशिकांत वर्मा और मौके पर मौजूद लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठ रही है।

अब देखना होगा कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और विद्युत सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोपों की जांच के बाद क्या कार्रवाई करते हैं।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

27 November 2026

बृजमनगंज के रोजगार सेवकों ने विशेष रोजगार सृजन सप्ताह का किया बहिष्कार, 24 हजार रुपये मासिक मानदेय की मांग सौरभ…

महराजगंज

महराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचन

27 November 2026

पोस्टर, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को बताई गई संविधान की महत्ता सौरभ जायसवाल बृजमनगंज (महाराजगंज)। महात्मा गांधी…