सह संपादक एसके सोनी निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ND NEWS पोर्टल
रायबरेली। जहां एक तरफ 14 फरवरी को लोग खुशी का इजहार करने के लिए वैलेंटाइन डे पर गार्डन, पार्क सहित अन्य स्थानो पर निकलकर फूल गुलाब गिफ्ट को भेंट करने के लिए निकलते है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी बजरंग दल अन्य सगठनों ने वैलेंटाइन डे पर प्रतिबंध लगाते हए विरोध प्रदर्शन जारी रखा।
ज्ञात हो कि जनपद रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित इंदिरा गार्डन पर भी आज के दिन भीड़भाड़ का माहौल रहता है, इस बीच बजरंग दल सहित अन्य संगठन अपनी पैनी निगाहों के साथ विरोध प्रदर्शन के लिए देखे जाते हैं। आज भी पार्क के सामने शनिवार, 14 फरवरी 2026 को समय करीब 1 बजे बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय संस्कृति के विरुद्ध वैलेंटाइन डे का विरोध जताया और पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
तोड़ दिया जाएगा शरीर का कोना कोना अगर करते मिले कही, बाबू सोना – संगठन पदाधिकारी
ज्ञात हो कि शहर के इंदिरा गार्डन स्थित पुतला दहन के साथ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारी मारुत त्रिपाठी ने 14 फरवरी के दिन को देश के लिए शोक और श्रद्धांजलि का दिन बताया है। उनका कहना है कि आज ही के दिन वर्ष 2019 में पुलवामा आतंकी हमले में हमारे जवान शहीद हुए थे, उनकी स्मृति में पूरे देश में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में वैलेंटाइन डे जैसे आयोजनों का विरोध अति आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि संगठन भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है, पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देने वाले आयोजनों का विरोध रखा जाएगा। गार्डन के सामने प्रदर्शन दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर वैलेंटाइन डे पर नारे लगाते हुए वैलेंटाइन डे का पुतला फूंका और कहा तोड़ दिया जाएगा शरीर का कोना कोना अगर करते है कही बाबू सोना।
शांति व्यवस्था के लिए पुलिस भी रही मुस्तैद
इंदिरा गार्डन के सामने जैसे ही कोतवाली पुलिस को प्रदर्शन की सूचना मिली वैसे ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर मुस्तैद रही, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। सूत्रों की माने तो शहर के अन्य स्थानों पर भी विभिन्न संगठनों द्वारा पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुलवामा आतंकी हमले की आज सातवीं बरसी, जगह जगह शहीदों को शत-शत नमन
आज 14 फरवरी, 2026 को पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी मनाई जा रही है। हमला 2019 में उस समय हुआ जब एक सुसाइड बॉम्बर ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर CRPF के काफिले को निशाना बनाया गया था।
उस काफिले में 2,500 से ज्यादा जवान 78 गाड़ियों में तैनात थे। इस दर्दनाक हमले में 40 बहादुर जवान शहीद हुए और 35 से ज्यादा घायल हुए थे। इस दिन को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाया जाता है ताकि शहीदों के बलिदान को याद किया जा सके।


















