Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में अंडरपास निर्माण की दिशा में बड़ी पहल, रेल विभाग ने किया निरीक्षण

दिनांक: Friday, 21 November 2025 | समय: 09:45 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत क्षेत्र में अंडरपास और पुल निर्माण की दिशा में प्रमुख पहल करते हुए रेल विभाग की टीम ने गुरुवार को संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के आग्रह और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के निर्देश पर किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में मंत्री पंकज चौधरी से हुई मुलाकात के दौरान सुखरामपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जाने वाली सड़क पर अंडरपास निर्माण तथा शेषपुर दक्षिण में अंडरपास प्रस्तावित किए गए थे। क्षेत्र की ट्रैफिक समस्याओं और आम जनता की परेशानियों को देखते हुए मंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया और रेल विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में रेल विभाग के जूनियर इंजीनियर रवि कुमार रने ने दोनों स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग, यातायात दबाव, आसपास की भू-आकृति सहित तकनीकी बिंदुओं का परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलते ही परियोजना पर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने मंत्री पंकज चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “अंडरपास बनने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेषकर सुखरामपुर से सीएचसी जाने वाले मरीजों, स्कूली बच्चों और आम यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का फायदा मिलेगा।”

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *