सरोजनीनगर प्रथम में सफाई व्यवस्था सुधारने की कवायद, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने सुपरवाइजर के साथ की बैठक

नियमित कूड़ा उठान, नालियों की सफाई और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
शकील अहमद
सरोजनीनगर, लखनऊ। वार्ड की सफाई व्यवस्था को बेहतर और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सरोजनीनगर प्रथम की पार्षद गीता देवी गुप्ता एवं क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने 5 नवंबर 2026 को क्षेत्र के सफाई सुपरवाइजर के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने और सफाई कार्यों में सुधार लाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न गलियों और मोहल्लों में साफ-सफाई की स्थिति, नियमित कूड़ा उठान, नालियों की सफाई तथा सफाई कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। पार्षद ने सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही जहां भी सफाई से संबंधित समस्या सामने आए, उसका तत्काल समाधान किया जाए।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सफाई कर्मचारियों के कार्यों की नियमित निगरानी और बेहतर समन्वय के माध्यम से वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।
पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि वार्ड की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। स्वच्छता के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
