- तीन दिन तक काली पट्टी बांधकर शिक्षक शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराएंगे
सह संपादक एसके सोनी निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ND NEWS
रायबरेली। टीचर्स फेडरेशन आफ इण्डिया के बैनर तले टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में आज जनपद के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी एवं बीआरसी प्रशिक्षण में सहभागिता की। शिक्षकों ने इसे प्रतीकात्मक विरोध बताते हुए तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत की।
इसी क्रम में आगामी धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विकास क्षेत्र छतोह में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा-रायबरेली के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षक अपने भविष्य को लेकर गहरी चिंता में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि तीन दिन तक काली पट्टी बांधकर शिक्षक शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
वहीं उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, शाखा-रायबरेली के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र यादव ने जानकारी दी कि आगामी 26 फरवरी को जनपद के शिक्षक विकास भवन में धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसके उपरांत प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।

बैठक में अध्यक्ष जिला संघर्ष समिति पंकज द्विवेदी, जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी, सिया राम सोनकर, जनपदीय कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, शिवशरण सिंह, जनपदीय उपाध्यक्ष अनुराग शुक्ल, जनपदीय संयुक्त मंत्री डा. चंद्र मणि बाजपेई, छतोह अध्यक्ष आदित्य पाण्डेय, मंत्री अरविन्द मिश्र, उमेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा, मुकेश सिंह,अनिल शुक्ला,रमेश शुक्ला,अभिषेक सिंह,राकेश कुमार,रोहित मिश्र सहित अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।


















