- प्रेमी युगल के शव गांवों के बाहर शीशम के पेड़ से लटके मिलने पर मचा हड़कंप
सह संपादक एसके सोनी निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ND NEWS
रायबरेली। आज कल के प्रेमी युगल एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाकर प्रेम करते है लेकिन दोनों के बीच जाति बंधन हो या परिजन रोड़ा बनते है तो यही प्रेमी युगल कही जहर तो कही फांसी पर झूलकर जीवन लीला समाप्त कर लेते है।
कुछ ऐसा एक मामला रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया जहां प्रेमी युगल ने एक साथ जीने मरने की कसमें तो खाई लेकिन जब उन्हें लगा वह एक नहीं हो सकते तो गांव के बाहर एक पेड़ से एक साथ फांसी के फंदे से झूल गए।
प्रेमी युगल के शव को ग्रामीणों ने पेड़ से लटका देख इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रेमी युगल युवक और युवती आस पास गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।
आपको बता दे कि यह पूरा मामला यूपी के रायबरेली मिल एरिया थाना इलाके के चक पचखरा गांव का है यहाँ दोहरी गांव निवासी शिव बहादुर का उसकी कथित प्रेमिका के साथ शीशम के पेड़ पर फाँसी के फन्दे से लटका हुआ शव बरामद होने पर हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर मिल एरिया पुलिस इंस्पेक्टर विंध्य विनय रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल के हत्या का कारण पता चलेगा।
अपर पुलिस अधीक्षक के साथ फॉरेंसिक टीम जांच में पहुंची
एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने घटना स्थल की जांच करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों प्रेमी युगल हैं। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं इसलिए प्रथम दृश्यह आत्म ह्त्या प्रतीत हो रही है। मृतकों की शिनाख्त दोहरी गांव निवासी शिव बहादुर (26 वर्षीय) और खदरी गांव की युवती (25 वर्षीय) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
गांवों से दो किलो मीटर ज्यादा दूरी पर लटके मिले प्रेमी युगल
घटना स्थल पर सुबह शौच गए ग्रामीणों को भनक लगते ही आसपास के गांव तक खबर तेजी से फैली और सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की भीड़ को हटाया और जांच पड़ताल शुरू की, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
वहीं खदरी गांव से लगभग तीन किलोमीटर तथा दोहरी गांव से एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर दोनों प्रेमी युगल एक शीशम के पेड़ से लटके मिले है। सुबह जब लोग शौच के लिए बाग की ओर गए थे, तभी उन्होंने पेड़ से लटके दो शवों की जानकारी हुई। देखते ही देखते कुछ ही समय में सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए।
परिजन दोनों रिश्ते के बीच बने रोड़ा
स्थानीय लोगों की माने तो आपसी बातचीत में पता चला कि दोनों एक ही बिरादरी के थे, परिजन दोनों के बीच रिश्ते के पक्ष में नहीं थे और विवाह को लेकर सहमति नहीं बन पाई और पारिवारिक विरोध के चलते दोनों ने प्रेमी युगल ने आत्महत्या जैसा कदम भयावह कदम उठाया।
वहीं पुलिस भी हत्या के बाद शवों को पेड़ से लटकाए जाने की आशंका को भी खारिज करती नजर आई, फिर हाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, पुलिस कहना है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या, साक्ष्य और पीएम रिपोर्ट के बाद ही सच सामने आयेगा।
मौत का जिम्मेदार कौन?
फिर हाल शीशम के पेड़ से लटके शवों को लेकर हत्या की साजिश की भी आशंका जताई गई लेकिन पुलिस ने बिना पीएम रिपोर्ट व फॉरेसिक टीम की जांच रिपोर्ट आने से पहले ऐसे चर्चा के तमाम पहलुओं को नकार दिया।
अब सबसे बड़ा सवाल यह भी चर्चा का विषय बना रहा कि जब दो एक बिरादरी के थे तो शादी में कैसी अड़चन पैदा हुई, परिजनों ने आपस में बातचीत कर शादी क्यों नहीं करवाई, आखिर दोनों की मौत को गले लगाने जैसे भयावह कदम की ओर ले जाने वाले जिम्मेदार कौन है जिसने शादी में रोड़ा बनकर शादी न करवाने की बात की होगी, ऐसे तमाम सवाल जहां चर्चा का विषय बने रहे।
वहीं आपके दिमाग भी ऐसे तमाम सवाल कौंध रहे होगे, अब इंतजार है फॉरेसिक टीम की जांच और पीएम रिपोर्ट का जिससे सच से पर्दा उठेगा, तो क्या दोनों प्रेमी युगल के बीच रोड़ा बनने वाले सजा के हकदार नहीं होंगे, अब तो जिसने अपना बेटा या बेटी खो दिया क्या वह दोबारा वापस भी नहीं लौटेंगे। धन्य है आज का सिस्टम समाज के खेल जिन पर ऐसे मुद्दों पर उंगलियां उठती नजर आती है।


















