आर स्टीफ़न (स्टेट हेड)
छत्तीसगढ़। होली के पावन अवसर पर ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी शिवांश जैन द्वारा स्वल्पाहार वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को स्वल्पाहार वितरित किया।

होली के दिन जहां अधिकांश लोग त्योहार मनाने में व्यस्त रहते हैं और बाजार व दुकानें बंद रहती हैं, वहीं पुलिस जवान शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्य किया गया।

इस अवसर पर शिवांश जैन ने कहा कि हमारे पुलिस जवान त्योहारों के दिन भी बिना रुके अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं, ताकि आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि यह छोटा-सा प्रयास पुलिसकर्मियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को ऐसे अवसरों पर पुलिस और प्रशासन के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए, क्योंकि वे दिन-रात जनता की सुरक्षा में लगे रहते हैं।
इस सेवा कार्य को उपस्थित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सराहनीय पहल बताया और इसके लिए शिवांश जैन व उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान शिवांश जैन के साथ उनके सहयोगी नितिन सिंह, संजय सिदार, सुधीर अग्रवाल और विक्की भी उपस्थित रहे।


















