- कब्जे से 524 गैस सिलेण्डर ( 389 भरे व 135 खाली), 11 लाख 10 हजार रूपए नकद व 83,820 रू0 (गैस बिक्री के) व असलहा कारतूस बरामद
सह संपादक एसके सोनी निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ND NEWS
झांसी। होली के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला चर्चा का विषय बन गया, जिसके बाद ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल ने ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया जाता है कि करीब 500 से ज्यादा रसोई गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक चोरी किये जाने के मामले में आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और सीपरी बाजार क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के सिलेंडरो को बरामद कर लिया गया है। जिसका पुलिस ने अनावरण करते हुए यह जानकारी दी है।
524 भारत गैस सिलेंडरों को ट्रक सहित आरोपी हुए फरार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी बी जीटीएस मूर्ति ने खुलासा करते हुए बताया कि ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल ने ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें सीपरी बाजार स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो के ट्रक चालक राजकुमार भारत गैस के भरे 524 सिलेंडरों से लदा ट्रक डिपो के बाहर खड़ा कर होली मनाने अपने घर चला गया था। उन्होंने बताया कि अगले दिन वापस आने पर चालक को अपना ट्रक नहीं मिला।
सीपरी बाजार पुलिस व स्वाट, सर्विलांस की संयुक्त टीम को सफलता
झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की में आज 11 मार्च .2026 को थाना सीपरी बाजार पुलिस व स्वाट, सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र से 524 गैस सिलेण्डर लदे ट्रक के चोरी हो जाने की घटना का सफल अनावरण करते हुए रात्रि 02 बजकर 42 मिनट गैस गोदाम ग्वालियर रोड से करीब 50 मीटर थाना क्षेत्र सीपरी बाजार झांसी से चार अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया गया।
वहीं शातिर अभियुक्त के तीन अन्य साथी भी गिरफ्त में आ गए, कुल 7 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। इनके कब्जे से 524 गैस सिलेण्डर में (389 भरे व 135 खाली), 11 लाख 10 हजार रूपए नकद व 83,820 रुपए (गैस बिक्री के) व असलहा कारतूस बरामद किया गया है।
आखिर कौन है सात शातिर अभियुक्त, देखें
सीपरी बाजार पुलिस व स्वाट, सर्विलांस की संयुक्त टीम को जो सफलता मिली उसमें गिरफ्तार अभियुक्तों में लगभग 26 वर्षीय जावेद पुत्र सुल्तान नि० गडिया फाटक नगरा थाना प्रेमनगर झाँसी, 35 वर्षीय आमिर पुत्र शहादत निवासी मोहल्ला काली मर्दन थाना समथर, झाँसी, 24 वर्षीय रितिक पुत्र सुरेश नि० महाराजपुरा इमामबाग के पास थाना प्रेमनगर झाँसी, के साथ 22 वर्षीय सुमित अहिरवार पुत्र महेन्द्र कुमार नि० स्कूलपुरा नगरा थाना प्रेमनगर झाँसी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस एवं एक मोटर साइकिल अपाचे न0 UP 93 CA 8642 बरामद की गयी।
निशानदेही पर फिर तीन अभियुक्त गिरफ्तार
इस गैस सिलेंडर ट्रक चोरी के मामले में सीपरी बाजार पुलिस व स्वाट, सर्विलांस की संयुक्त टीम को चार अभियुक्तों की मुठभेड़ बाद पकड़े गये अभियुक्तों की निशादेही पर 11 मार्च .2026 को समय 05.08 बजे शिव गैस एजेंसी कस्बा व थाना समथर झाँसी से अभियुक्त पहला अभियुक्त 28 वर्षीय शुभांकर परिहार पुत्र जितेन्द्र परिहार नि० तेवरियाना मोहल्ला कस्बा व थाना समथर झाँसी, 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र शियाशरण कुशवाहा नि० मोहल्ला टूटागडा थाना समथर झाँसी के साथ 23 वर्षीय सुरेन्द्र पुत्र बबलू नि० मोहल्ला टूटागडा थाना समथर जिला झाँसी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 524 गैस सिलेण्डर (389 भरे व 135 खाली) एवं गैस बिक्री 83,820 रूपये बरामद के साथ अभियुक्त जावेद की निशादेही पर बताये गये उसके घर गडिया फाटक नगरा थाना क्षेत्र प्रेमनगर झांसी की अलमारी से 11 लाख 10 हजार रूपये बरामद किये गये।
गैस की किल्लत का फायदा, 13 लाख में ब्लैक में बेंच दिया सिलेंडर
बताया जाता है कि आरोपियों ने सिलेंडर चोरी करने के बाद उन्हें एक गैस एजेंसी संचालक को 13 लाख रुपये में बेच दिया था, जिन्होंने प्रदेश में रसोई गैस की किल्लत का फायदा उठाकर 135 सिलेंडर ब्लैक में बेच दिए थे।


















