महराजगंज में दहेज अधिनियम के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज में दहेज अधिनियम के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने दहेज अधिनियम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बनवारी यादव निवासी दुबौलिया टोला पंडितावलपुर थाना बृजमनगंज के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मारपीट और दहेज अधिनियम से संबंधित मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *