सरोजनी नगर में डीसीपी दक्षिणी ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

[post-views]
  • जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर दिया जोर

शकील अहमद

सरोजनी नगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी जोन मो. मुश्ताक ने दक्षिणी जोन कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस उपायुक्त के समक्ष रखीं।

डीसीपी दक्षिणी ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts