चिरमिरी में भालू का आतंक, हमले में युवक घायल, वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग

[post-views]
  • नेहरू कॉलोनी निवासी विक्की पासवान का जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज, कई वार्डों में भालू और शावकों की आवाजाही से दहशत

आर स्टीफन (स्टेट हेड)

चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के नगर पालिका निगम चिरमिरी के कई वार्डों में लगातार भालू दिखाई देने से वार्डवासी भय और दहशत के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भालू ने कुछ लोगों पर जानलेवा हमला भी किया है, जिसमें बड़ी मुश्किल से उनकी जान बचाई जा सकी। इसके बावजूद लगातार भालू अपने शावकों के साथ विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में घूमता दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम होते ही भालू वार्डों की कॉलोनियों में पहुंच जाता है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वार्डवासियों ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे, जो पहले शाम के समय खेला करते थे, अब भय के कारण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दवा लेने, बाजार जाने और सामान्य आवागमन तक में लोगों को डर का सामना करना पड़ रहा है।

हाल ही में भालू के हमले में नेहरू कॉलोनी, सोनावनी डोमनहिल, चिरमिरी निवासी विक्की पासवान घायल हो गए। उनका इलाज जिला चिकित्सालय चिरमिरी में चल रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत और बढ़ गई है।

वार्डवासियों का आरोप है कि लगातार भालू के दिखाई देने और हमलों की घटनाएं सामने आने के बावजूद वन विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि वन विभाग और प्रशासन की ओर से ऐसी कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वार्डवासियों ने हमारे चैनल के माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए प्रशासन और वन विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के कारण पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है।

हाल के दिनों में भालू के हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं को लेकर पीड़ित युवक और वार्डवासियों ने मीडिया के माध्यम से अपनी आपबीती साझा करते हुए सुरक्षा की मांग की है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts