Thursday, 05 November 2026 nishpakshdarpan.com
Thursday
05 November 2026
ताज़ा खबर
धनतेरस और दीपावली पर बृजमनगंज बाजार में लागू रहेगी नो-एंट्री व्यवस्था, थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को दिए निर्देशदीपावली पर यूपी-112 अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगे पीआरवी वाहन, 5 नवंबर तक रूट चार्ट भेजने के निर्देशपद पर नहीं, फिर भी जनता के बीच सक्रिय पूर्व विधायक राकेश सिंह, रात करीब दो बजे लौटते हैं घररायबरेली में 24.16 लाख से बने बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण, 21 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्ररायबरेली में हाईवे पर खड़े ट्रेलर में ट्रक की भीषण टक्कर, चालक की मौत, दो गंभीर घायलAI और बायोटेक्नोलॉजी से बदलेगा स्वास्थ्य का भविष्य, भारत वैश्विक नेतृत्व की तैयारी करे: डॉ. राजेश्वर सिंहबारिश में उजड़े तीन गरीब परिवारों के आशियाने, अब बहन और रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूरकिसानों के हक पर डाका: सीमा पर पुलिस की सुस्ती से नेपाल जा रही भारतीय खादधनतेरस और दीपावली पर बृजमनगंज बाजार में लागू रहेगी नो-एंट्री व्यवस्था, थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को दिए निर्देशदीपावली पर यूपी-112 अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगे पीआरवी वाहन, 5 नवंबर तक रूट चार्ट भेजने के निर्देशपद पर नहीं, फिर भी जनता के बीच सक्रिय पूर्व विधायक राकेश सिंह, रात करीब दो बजे लौटते हैं घररायबरेली में 24.16 लाख से बने बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण, 21 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्ररायबरेली में हाईवे पर खड़े ट्रेलर में ट्रक की भीषण टक्कर, चालक की मौत, दो गंभीर घायलAI और बायोटेक्नोलॉजी से बदलेगा स्वास्थ्य का भविष्य, भारत वैश्विक नेतृत्व की तैयारी करे: डॉ. राजेश्वर सिंहबारिश में उजड़े तीन गरीब परिवारों के आशियाने, अब बहन और रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूरकिसानों के हक पर डाका: सीमा पर पुलिस की सुस्ती से नेपाल जा रही भारतीय खाद
उत्तर प्रदेश

किसानों के हक पर डाका: सीमा पर पुलिस की सुस्ती से नेपाल जा रही भारतीय खाद

दिनांक: Wednesday, 04 November 2026 | समय: 01:56 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
किसानों के हक पर डाका: सीमा पर पुलिस की सुस्ती से नेपाल जा रही भारतीय खाद

कोल्हुई पुलिस की नाकामी या मिलीभगत? दिन-दहाड़े ट्यूब से बह रही तस्करी की गंगा

खाद की किल्लत से जूझ रहे अन्नदाता, पर सीमा पर खाकी मौन

सौरभ जायसवाल

महराजगंज। एक तरफ महराजगंज जिले का अन्नदाता खेतों में डालने के लिए एक एक बोरी खाद के वास्ते सुबह से शाम तक सोसाइटियों और दुकानों के चक्कर काट रहा है, वहीं दूसरी तरफ कोल्हुई थाना क्षेत्र की पुलिस की नाक के नीचे से भारतीय किसानों के हक का उर्वरक धड़ल्ले से नेपाल भेजा जा रहा है।

ककरहवा (मेला वाला घाट) और बगही घाट के रास्तों से कंबाइन मशीन के बड़े ट्यूबों पर लादकर खाद को सीमा पार कराने का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोपहर 12 बजे के उजाले में चल रहा यह खेल पुलिस की मुस्तैदी और गश्त के दावों की धज्जियां उड़ा रहा है।

भारत सरकार देश के किसानों को कर्ज और लागत के बोझ से बचाने के लिए भारी सब्सिडी पर रियायती दरों पर खाद उपलब्ध कराती है। लेकिन कोल्हुई क्षेत्र में तस्कर इस सरकारी मदद को अपनी तिजोरियां भरने का जरिया बना चुके हैं।

स्थानीय किसानों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जब वे अपनी ही फसलों के लिए खाद खरीदने जाते हैं, तो उन्हें लाइनों में लगना पड़ता है और किल्लत का सामना करना पड़ता है। वहीं, सीमा पर तस्कर बेखौफ होकर खुलेआम नेपाल में ऊंचे दामों पर खाद की खेप खपा रहे हैं।

सवालों के घेरे में खाकी: क्यों बंद हैं जिम्मेदार अधिकारियों की आंखें?

इस पूरे मामले में कोल्हुई पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिन के उजाले में नदी के घाटों से इतनी बड़ी मात्रा में उर्वरक पार हो जाता है और स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगती, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है।

क्षेत्र के किसानों का साफ आरोप है कि बिना स्थानीय पुलिस की कथित सुस्ती या शह के इतना बड़ा संगठित नेटवर्क सीमा पर काम नहीं कर सकता। इस खबर और वीडियो के सामने आने के बाद महकमे में खलबली तो मची है, लेकिन किसान अब केवल कागजी जांच नहीं, बल्कि भ्रष्ट तंत्र और तस्करों के गठजोड़ पर सीधी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि उनके हक का उर्वरक चोरी होने से बच सके।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

धनतेरस और दीपावली पर बृजमनगंज बाजार में लागू रहेगी नो-एंट्री व्यवस्था, थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को दिए निर्देश

05 November 2026

सड़क की पटरियों पर दुकान और सामान न फैलाने की अपील, त्योहार पर जाम से बचने के लिए पुलिस प्रशासन…

उत्तर प्रदेश

दीपावली पर यूपी-112 अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगे पीआरवी वाहन, 5 नवंबर तक रूट चार्ट भेजने के निर्देश

05 November 2026

डीजी यूपी-112 बिनोद कुमार सिंह ने सभी जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, पीआरवी वाहनों की शत-प्रतिशत…

उत्तर प्रदेश

पद पर नहीं, फिर भी जनता के बीच सक्रिय पूर्व विधायक राकेश सिंह, रात करीब दो बजे लौटते हैं घर

05 November 2026

खीरों ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद बुजुर्गों और महिलाओं को वितरित किए घरेलू उपयोग के वस्त्र, देर रात…