Friday, 27 November 2026 nishpakshdarpan.com
Friday
27 November 2026
ताज़ा खबर
मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनीनौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवालमहराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचनसरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, 12 दिसंबर को होगा दूसरा चरणबनी में ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का भव्य शुभारंभ, शंकरी सिंह ने बाबा रेतेश्वर धाम में किए दर्शन-पूजनसंविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलावलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षणमानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनीनौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवालमहराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचनसरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, 12 दिसंबर को होगा दूसरा चरणबनी में ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का भव्य शुभारंभ, शंकरी सिंह ने बाबा रेतेश्वर धाम में किए दर्शन-पूजनसंविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलावलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘साहस-2026’ अभ्यास, विमान हादसे की स्थिति में राहत-बचाव तैयारियों का हुआ परीक्षण
लखनऊ

सरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, 12 दिसंबर को होगा दूसरा चरण

दिनांक: Friday, 27 November 2026 | समय: 02:05 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

डिग्री के साथ दृष्टि भी जरूरी, अपनी मिट्टी और इतिहास को पहचानें विद्यार्थी : डॉ. राजेश्वर सिंह

शकील अहमद

लखनऊ। प्रतियोगिताएं अक्सर विद्यार्थियों के ज्ञान और स्मरण शक्ति को परखती हैं, लेकिन क्या नई पीढ़ी अपने प्रदेश के इतिहास, अपने शहर की विरासत और अपने क्षेत्र की विकास यात्रा से भी परिचित है? इसी सवाल को एक बड़ी शैक्षिक पहल का रूप देते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर ‘सरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट’ का आयोजन किया गया।

क्षेत्र के 150 विद्यालयों एवं 29 महाविद्यालयों तक पहुंची इस अंतरविद्यालयीय क्विज प्रतियोगिता में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। किसी जनप्रतिनिधि की पहल पर इतने बड़े स्तर पर आयोजित इस अंतरविद्यालयीय क्विज प्रतियोगिता को एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

इस वृहद आयोजन के संदर्भ में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि युवा केवल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी नहीं हैं, बल्कि वे उत्तर प्रदेश और सरोजनीनगर की विकास यात्रा को समझने, प्रश्न करने और भविष्य के निर्माण में योगदान देने वाली पीढ़ी हैं। युवाओं की ऊर्जा, उनके विचार और उनके सपने ही विकसित भारत की वास्तविक शक्ति हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि अपने प्रदेश की उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और अपने क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों को भी समझें। जिज्ञासा, जानकारी और प्रश्न करने की प्रवृत्ति ही एक जागरूक समाज की नींव है। जो पीढ़ी अपने अतीत को जानती है, वर्तमान की चुनौतियों को समझती है और भविष्य के लिए बड़े सपने देखती है, वही राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाती है।

12 दिसंबर को होगा प्रतियोगिता का दूसरा चरण

प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन प्रतिभागी विद्यालयों के परिसरों में किया गया। इस चरण में चयनित विद्यार्थी 12 दिसंबर 2026 को एसकेडी एकेडमी में आयोजित होने वाले द्वितीय चरण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आकर्षक पुरस्कार राशि भी निर्धारित की गई है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रत्येक चयनित प्रतिभागी को 2 हजार रुपये दिए जाएंगे।

विरासत और भविष्य की समझ विकसित करना उद्देश्य

डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करने योग्य बनाना नहीं, बल्कि विचारवान, आत्मविश्वासी और उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण करना भी है। सरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी विरासत पर गर्व करने, अपनी बौद्धिक क्षमता को परखने और अपने क्षेत्र की संभावनाओं को पहचानने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सरोजनीनगर का युवा केवल अपने क्षेत्र की पहचान न बने, बल्कि अपने क्षेत्र की पहचान, उपलब्धियों और विकास की कहानी को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाला प्रतिनिधि भी बने।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

बनी में ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का भव्य शुभारंभ, शंकरी सिंह ने बाबा रेतेश्वर धाम में किए दर्शन-पूजन

27 November 2026

रेतेश्वर महादेव धाम में उमड़े श्रद्धालु, शंकरी सिंह ने मेले को आस्था, संस्कृति और ग्रामीण एकता का प्रतीक बताया शकील…

लखनऊ

संविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश

26 November 2026

अवध विहार कॉलोनी और बदाली खेड़ा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के बाद लोगों में…

लखनऊ

26/11 हमले की बरसी पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-भारत की सुरक्षा नीति में आया निर्णायक बदलाव

26 November 2026

सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का किया उल्लेख रक्षा बजट और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कांग्रेस नेतृत्व…