Friday, 27 November 2026 nishpakshdarpan.com
Friday
27 November 2026
ताज़ा खबर
टैबलेट से फीड नहीं, अपना फ्यूचर स्क्रॉल करिए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथबृजमनगंज नगर पंचायत के नए ईओ पंकज कुमार ने संभाला कार्यभार, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा जोरबृजमनगंज नगर पंचायत की ईओ सुरभि मिश्रा का तबादला, पंकज कुमार को मिली नई जिम्मेदारीसरोजनीनगर बार एसोसिएशन चुनाव में 32 नामांकन फार्म दाखिल, अध्यक्ष और महामंत्री पद पर एक-एक दावेदारमानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनीनौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवालमहराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचनसरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, 12 दिसंबर को होगा दूसरा चरणटैबलेट से फीड नहीं, अपना फ्यूचर स्क्रॉल करिए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथबृजमनगंज नगर पंचायत के नए ईओ पंकज कुमार ने संभाला कार्यभार, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा जोरबृजमनगंज नगर पंचायत की ईओ सुरभि मिश्रा का तबादला, पंकज कुमार को मिली नई जिम्मेदारीसरोजनीनगर बार एसोसिएशन चुनाव में 32 नामांकन फार्म दाखिल, अध्यक्ष और महामंत्री पद पर एक-एक दावेदारमानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर ग्राम रोजगार सेवकों का कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनीनौतनवां में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पास बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर चढ़ा लाइनमैन, उठे सवालमहराजगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, NCC कैडेट्स ने किया नाटक का मंचनसरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, 12 दिसंबर को होगा दूसरा चरण
लखनऊ

सरोजनीनगर बार एसोसिएशन चुनाव में 32 नामांकन फार्म दाखिल, अध्यक्ष और महामंत्री पद पर एक-एक दावेदार

दिनांक: Friday, 27 November 2026 | समय: 02:58 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

वार्षिक चुनाव 2026-27 को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह, 28 नवंबर को नाम वापसी के बाद जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची

शकील अहमद

सरोजनीनगर (लखनऊ)। सरोजनीनगर बार एसोसिएशन, लखनऊ के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 32 नामांकन फार्म प्राप्त हुए, जिसके बाद बार एसोसिएशन परिसर में चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है।

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दिवाकर प्रसाद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार, 27 नवंबर को वार्षिक चुनाव की निर्धारित प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन फार्म निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किए। पूरी प्रक्रिया एल्डर कमेटी की देखरेख में संपन्न कराई गई।

उन्होंने बताया कि कुल 32 नामांकन फार्म प्राप्त हुए हैं, जिनमें अध्यक्ष पद के लिए एक तथा महामंत्री पद के लिए भी एक नामांकन फार्म शामिल है। इसके अलावा अन्य विभिन्न पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

दिवाकर प्रसाद शर्मा ने बताया कि प्राप्त सभी नामांकन पत्रों का गहन परीक्षण एवं सत्यापन किया जा रहा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सके। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत प्रत्याशियों को नाम वापसी का अवसर दिया जाएगा।

28 नवंबर को नाम वापसी, दोपहर बाद जारी होगी अंतिम सूची

निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार शनिवार, 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे के पश्चात चुनाव कार्यालय पर प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा कर दी जाएगी।

इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य अधिवक्ता आशीष कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार शुक्ला, एच. आर. रहमान, गौरव कुमार सिंह एवं डॉ. अनिल कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अधिवक्ताओं की निगाहें नाम वापसी और अंतिम प्रत्याशी सूची पर टिकी हैं। आगामी चुनाव को लेकर बार एसोसिएशन के सदस्यों में उत्सुकता बनी हुई है।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

सरोजनीनगर नॉलेज फेस्ट में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, 12 दिसंबर को होगा दूसरा चरण

27 November 2026

डिग्री के साथ दृष्टि भी जरूरी, अपनी मिट्टी और इतिहास को पहचानें विद्यार्थी : डॉ. राजेश्वर सिंह शकील अहमद लखनऊ।…

लखनऊ

बनी में ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का भव्य शुभारंभ, शंकरी सिंह ने बाबा रेतेश्वर धाम में किए दर्शन-पूजन

27 November 2026

रेतेश्वर महादेव धाम में उमड़े श्रद्धालु, शंकरी सिंह ने मेले को आस्था, संस्कृति और ग्रामीण एकता का प्रतीक बताया शकील…

लखनऊ

संविधान दिवस पर बदाली खेड़ा में डॉ. अंबेडकर को किया नमन, संतोष त्रिपाठी ने दिलाया समानता और न्याय का संदेश

26 November 2026

अवध विहार कॉलोनी और बदाली खेड़ा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के बाद लोगों में…