Monday, 26 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Monday
26 October 2026
ताज़ा खबर
स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सास्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में मानवीयता की अनोखी कहानी, सखी सेंटर ने मां-बेटे को मिलाया

दिनांक: Thursday, 09 October 2025 | समय: 12:13 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। सखी वन स्टॉप सेंटर, रायबरेली ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए समाज में मानवीय मूल्यों की मिसाल पेश की है।
केंद्र की टीम ने लगभग 60 वर्षीया एक वृद्ध महिला को उसके बेटे से मिलाकर वह कार्य किया जो आज के दौर में भावनात्मक जुड़ाव और करुणा की मिसाल बन गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने बताया कि उक्त वृद्ध महिला को डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर में अल्पावास हेतु लाया गया था।।जब महिला केंद्र पहुंची, तो वे मानसिक रूप से व्याकुल और भयभीत थीं। केंद्र की टीम ने पहले उन्हें जलपान कराया, विश्वास दिलाया कि वे सुरक्षित हैं, और उन्हें अल्पावास सुविधा प्रदान की गई।

काउंसलिंग के दौरान महिला ने बताया कि वे अपने बेटे के साथ रायबरेली में रहती थीं, लेकिन अचानक रास्ता भटक जाने से घर नहीं लौट सकीं। महिला सटीक पता बताने में असमर्थ थीं, इसलिए सेंटर मैनेजर आस्था ज्योति, काउंसलर श्रद्धा सिंह, और पूरी टीम ने अथक प्रयास करते हुए सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से उनकी खोजबीन शुरू की।
टीम के प्रयास रंग लाए और शीघ्र ही महिला के बेटे का पता चल गया।

जब बेटा अपनी मां से मिलने केंद्र पहुंचा, तो वहां का माहौल भावनाओं से भर गया, मां और बेटे की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। बेटे ने वृद्धा को गले लगाते हुए जिला प्रशासन और सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम का आभार व्यक्त किया।नियमों के तहत पहचान और दस्तावेज़ी पुष्टि के बाद वृद्ध महिला को उनके परिवार को सौंप दिया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने कहा कि “सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य न केवल महिलाओं को सुरक्षा और सहयोग प्रदान करना है, बल्कि समाज में करुणा, संवेदना और पारिवारिक मूल्यों को भी जीवित रखना है।”

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

लखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौका

25 October 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। लखनऊ के सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के अंतर्गत बदाली खेड़ा स्थित मानव जागृति स्कूल के पोलिंग बूथ…

रायबरेली

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पण

25 October 2026

रायबरेली। शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से बालापुर स्थित श्री…