Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, चार लोग गंभीर घायल

दिनांक: Friday, 21 November 2025 | समय: 09:38 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। कोल्हुई मार्ग पर गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना बंजरहा सोनबरसा स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास उस समय हुई, जब दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने की टक्कर में भिड़ गईं।

घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुँचाया। यहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि ग्राम सभा मदरहना निवासी तेज प्रताप अपनी बहन के साथ मोटरसाइकिल से बृजमनगंज आ रहे थे। इसी दौरान नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी विनय विश्वकर्मा अपने मामा के लड़के अरुण विश्वकर्मा के साथ दूसरी मोटरसाइकिल से बृजमनगंज की ओर बढ़ रहे थे। पोल्ट्री फार्म के पास एक बाइक के अचानक मुड़ने से दोनों में जोरदार टक्कर हो गई।

पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है और घटना से संबंधित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *