Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
क्राइम

कृष्णानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोडीनयुक्त दवाओं के अवैध व्यापार में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक: Thursday, 11 December 2025 | समय: 10:21 PM | लेखक: | श्रेणी: क्राइम, लखनऊ

शकील अहमद

कृष्णानगर, लखनऊ। थाना कृष्णानगर पुलिस ने कोडीनयुक्त दवाओं के अवैध कारोबार में शामिल दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने सूरज मिश्रा और प्रीतम सिंह उर्फ मोंटी सरदार को बैकुंठ धाम वीआईपी रोड से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ औषधि निरीक्षक संदेश मौर्य द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमा संख्या 0481/2025, धारा 8/27A/29 NDPS एक्ट में कार्रवाई की गई।

इस प्रकरण में इससे पूर्व दीपक मानवानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि सूरज मिश्रा और प्रीतम सिंह फरार चल रहे थे। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद दोनों ने स्वीकार किया कि वे आरूष सक्सेना और दीपक मानवानी के साथ मिलकर प्रतिबंधित दवाओं का अवैध व्यापार करते थे।

9 दिसंबर 2025 को औषधि निरीक्षक की टीम द्वारा की गई छापेमारी में सूरज मिश्रा और दीपक मानवानी की दुकान से भारी मात्रा में कोडीनयुक्त सीरप, टैबलेट, कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद हुए थे। बरामदगी के बाद दुकान को सील कर दिया गया था और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

जांच में यह भी सामने आया कि प्रीतम सिंह कान्हा फार्मास्युटिकल्स, तकरोही विहार इंदिरानगर के मालिक आरूष सक्सेना से प्रतिबंधित दवाएँ खरीदकर ब्लैक में सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार सूरज मिश्रा 16 जुलाई 2025 को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा करोड़ों की कोडीनयुक्त दवाओं की बरामदगी वाले मामले में भी वांछित था।

कृष्णानगर पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मुख्य सप्लायर आरूष सक्सेना की तलाश जारी है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रायबरेली में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा

09 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *