Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

सिन्धी प्रीमियर लीग का समापन: डॉ. राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया, शहीद हेमू कालाणी पार्क का ऐलान

दिनांक: Monday, 22 December 2025 | समय: 08:38 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • शहीद हेमू कालाणी पार्क व साईं चांडूराम साहिब प्रतिमा स्थापना का ऐलान, खेल को बताया जीवन का शिक्षक

शकील अहमद

लखनऊ। आशियाना स्थित मल्टी एक्टिविटी हॉल में आयोजित Sindhi Premier League का समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण सबक सिखाने वाला माध्यम है, जो हार में धैर्य, जीत में विनम्रता और हर प्रयास में नए सपनों की प्रेरणा देता है।

पूज्य संत, मार्गदर्शक एवं करुणामूर्ति साईं चांडूराम साहिब की पावन स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹50,000 तथा उपविजेता टीम को ₹25,000 की पुरस्कार राशि प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि गत वर्ष Sindhi Premier League के दौरान शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा स्थापना का जो संकल्प लिया गया था, उसे पूरा कर लिया गया है। आने वाले समय में शहीद हेमू कालाणी पार्क तथा साईं चांडूराम साहिब जी की प्रतिमा की स्थापना भी की जाएगी।

युवाओं के स्वास्थ्य पर जोर

डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवाओं में बढ़ती Lifestyle Diseases पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए खेल और योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर में युवाओं को Fit और Active रखने के उद्देश्य से Sarojini Nagar Sports League निरंतर जारी है और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

समारोह के दौरान विधायक ने सभी आयोजकों, पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *