Thursday, 22 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Thursday
22 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली के सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 6 से 9 तक प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 15 मार्च को परीक्षा

दिनांक: Thursday, 22 January 2026 | समय: 09:33 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जनपद रायबरेली में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रवेश जनपद स्तरीय प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा तथा चयन प्रक्रिया नियमानुसार आरक्षण व्यवस्था के अंतर्गत संपन्न होगी। प्रवेश प्रक्रिया जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय शेषपुर समोधा बछरावां (बालक), मोहम्मदाबाद सलोन (बालक) एवं जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय रैन बछरावां (बालिका) में संचालित की जाएगी।

उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुसार-

  • जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सलोन (बालक) में कक्षा 6 में 40, कक्षा 7 में 5, कक्षा 8 में 1 एवं कक्षा 9 में 5 सीटें रिक्त हैं।
  • जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय शेषपुर समोधा बछरावां (बालक) में कक्षा 6 में 70, कक्षा 7 में 14, कक्षा 8 में 19 एवं कक्षा 9 में 12 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
  • जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय रैन बछरावां (बालिका) में कक्षा 6 में 70, कक्षा 7 में 20, कक्षा 8 में 36 एवं कक्षा 9 में 33 रिक्त स्थान उपलब्ध हैं।

प्रवेश परीक्षा हेतु इच्छुक छात्र-छात्राएं अथवा उनके अभिभावक ats.upsdc.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि ऑफलाइन आवेदन संबंधित विद्यालय में भी जमा किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन पत्रों के परीक्षण के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की सूची 25 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा 15 मार्च 2026 को संबंधित विद्यालयों में आयोजित होगी। सफल अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम एवं प्रवेश प्रक्रिया 23 मार्च 2026 से प्रारम्भ की जाएगी।

प्रवेश परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी अभ्यर्थी संबंधित विद्यालय अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, रायबरेली से प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *