Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली प्रीमियर लीग T-20: अरनोराज क्रिकेट अकादमी और ओम ग्रुप बिल्डर्स ने दर्ज की जीत

दिनांक: Thursday, 22 January 2026 | समय: 10:03 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए, जिनमें अरनोराज क्रिकेट अकादमी और ओम ग्रुप बिल्डर्स ने अपने-अपने मैच जीतकर अंक तालिका में बढ़त बनाई।

दिन का पहला मुकाबला नदीम सिद्दीकी क्रिकेट अकादमी और अरनोराज क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अरनोराज क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में अरनोराज की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक सिंह ने सर्वाधिक 38 रन बनाए।

नदीम सिद्दीकी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में आनंद प्रकाश ने 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नदीम सिद्दीकी क्रिकेट अकादमी की टीम 19 ओवरों में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से राज नाविक ने 55 रनों की अहम पारी खेली।

अरनोराज क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में गौरव पाठक ने 4 विकेट झटके। शानदार गेंदबाजी के लिए गौरव पाठक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस प्रकार अरनोराज क्रिकेट अकादमी ने यह मुकाबला 8 रन से जीत लिया।

दिन का दूसरा मुकाबला ओम ग्रुप बिल्डर्स और नगर पालिका सुपरस्टार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ओम ग्रुप बिल्डर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन पांडे के शानदार 94 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 145 रन बनाए। नगर पालिका सुपरस्टार की ओर से गेंदबाजी में अंकुर शुक्ला ने 3 विकेट और पंकज विश्वकर्मा ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर पालिका सुपरस्टार की टीम 19 ओवरों में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सुधांशु सोनकर ने 33 रन और अनुज परिहार ने 37 रन बनाए। ओम ग्रुप बिल्डर्स की ओर से गेंदबाजी में आशीष त्रिपाठी और अरुण यादव ने 3-3 विकेट हासिल किए। रोमांचक मुकाबले में ओम ग्रुप बिल्डर्स ने 5 रन से जीत दर्ज की। शानदार बल्लेबाजी के लिए अमन पांडे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यूथ स्पोर्ट्स अकादमी के सचिव सिविल रावत ने बताया कि टूर्नामेंट के अगले दिन पहला मैच मुशीर दबंग और नदीम सिद्दीकी क्रिकेट अकादमी के बीच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला नगरपालिका एकादश और अरनोराज क्रिकेट अकादमी के बीच दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *