20 किलो 900 ग्राम लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये का गांजा बरामद
सह संपादक एसके सोनी निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका न्यूज पोर्टल
रायबरेली। थाना कोतवाली नगर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस की माने तो सूचना पर चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र अन्तर्गत महाराजगंज जाने वाले मार्ग पर कान्हा गौशाला के सामने बोलेरो वाहन संख्या OR05AA8843 की चेकिंग पर उसमें रखा करीब 20 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत 4 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। वाहन में चार अभियुक्त सवार थे। जिनके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-32/2026 धारा-8/20 (बी)/60 एनडीपीएस अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया।
आखिर कौन है चारों अभियुक्त, कहा के निवासी है..
रायबरेली पुलिस ने वाहन चेकिंग में बुलोरो सवार 04 अभियुक्तो में राकेश अग्रवाल उर्फ संजू पुत्र अशोक निवासी ग्राम गाठिया पाली पोस्ट पंपगा, थाना भेडेन जिला बरगढ़ उड़ीसा वहीं दूसरा अभियुक्त प्रखर सोनी पुत्र संतोष सोनी निवासी मदनपुर पनिअर थाना लम्हआ जिला सुल्तानपुर सहित तीसरा अभियुक्त पांडव बीसी पुत्र जटाधरी बीसी निवासी कदली पाली थाना भेडेन पोस्ट पंपगा जिला बरगढ़ राज्य उड़ीसा सहित चौथा अभियुक्त करन प्रधान पुत्र दिलीप प्रधान निवासी गाठिया पाली थाना भेडेन पोस्ट पंपगा जिला बरगढ़ राज्य उड़ीसा को गिरफ्तार किया है।
उड़ीसा से गांजा खरीदकर सुल्तानपुर बेचने जा रहे थे अभियुक्त
रायबरेली पुलिस ने चारों गिरफ्तार अभियुक्तों से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग उड़ीसा से गांजा खरीदकर जनपद सुल्तानपुर बेचने जा रहे थे तभी आप लोगो ने हम लोगो को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 20 किलोग्राम 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत लगभग 4.20 लाख रुपये है। इस बड़ी सफलता के बाद रायबरेली एसपी ने टीम को बधाई दी है। इसके कब्जे से एक बोलेरो वाहन संख्या OR05AA8843 बरामद की गई है।



















