सह संपादक एसके सोनी
रायबरेली। जनपद की पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ द्रव्यों को खरीदने बेचनें वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है, अभी बीते दिनों ही रायबरेली पुलिस ने बोलोरो से लाखों का गांजा बरामद किया था।
आपको बता दे कि जनपद के थानों पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों पर पैनी नजर के चलते अपराध करने वालों पर शिकंजा कसने का कार्य जारी है। इसी क्रम में 29 जनवरी 2026 को थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल हुई जब अभियुक्त महेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू पुत्र रामआसरे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सराय दिलावर थाना डलमऊ जनपद रायबरेली को दो किलो ग्राम अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त कार के साथ दबोच लिया गया।
पुलिस ने थाना क्षेत्र के लोनियन का पुरवा बाईपास से आरोपी अभियुक्त को गांजा कार के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-29/2026 धारा-8/20 एनडीपीएस अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।
कार को किया गया धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज
इस पूरी कार्यवाही में महेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू पुत्र रामआसरे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सराय दिलावर थाना डलमऊ के निवासी के पास एक कार स्विफ्ट डिजायर संख्या UP33AF9266 के साथ वाहन पर सीज अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट लगाया गया है।


















