यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में सवर्ण युवा महासभा का ऐलान, 1 फरवरी को विधानसभा चलो

शकील अहमद

लखनऊ। सवर्ण युवा महासभा द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा 13 जनवरी 2026 को लाए गए काले कानून के विरोध में लगातार विरोध किया जा रहा है। हाल ही में प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर विरोध किया गया था।

सवर्ण युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला के नेतृत्व में आज एक आपातकालीन महत्वपूर्ण बैठक सरोजनी नगर स्थित कार्यालय पर बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूजीसी एक्ट जब तक वापस नहीं लिया जाता हम इसका लगातार विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।

संगठन द्वारा ऐलान किया गया कि यूजीसी एक्ट के विरोध में क्षेत्र के तमाम सवर्ण समाज के लोग 1 फरवरी 2026 दिन रविवार को विधानसभा चलो पैदल यात्रा स्कूटर इंडिया चौराहे से अपराह्न 3:00 बजे विधानसभा तक करेंगे।

सवर्ण युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि स्कूटर इंडिया चौराहे से पैदल मार्च करते हुए विधानसभा तक जाएंगे और अपनी बात विधानसभा का घेराव करके रखेंगे जिससे सवर्ण समाज के चुप्पी साधे नेता हमारी बात विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के कानों तक पहुंचाएं जिससे सवर्ण समाज के बच्चों को जेल भेजने हेतु लाया गया यह काला कानून वापस हो।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि इस काले कानून से समाज में वैमनष्यता की भावना उत्पन्न हो रही है, सामाजिक सौहार्द बिगड़ेगा, सनातन की एकता खंड-खंड होगी, सवर्ण समाज के बच्चों में उच्च शिक्षा के प्रति भय व्याप्त होगा और वह उच्च शिक्षा से वंचित हो जाएंगे।

यह एक सोंची समझी साजिश है हम अपनी युवा पीढ़ी के भविष्य को इस प्रकार आग की भट्टी में झोंकने नहीं देंगे। राष्ट्र की भविष्य को इस प्रकार अंधकार में नहीं होने दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश में बड़ी संख्या में एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग हो रहा है।

उसी प्रकार से इस नए कानून के तहत हमारी युवा पीढ़ी को प्रताड़ित किया जाएगा, इस एक्ट के माध्यम से धन उगाही की जाएगी, यह एक्ट धनोपाजर्न का एक माध्यम मात्र है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं और लगातार विरोध करते रहेंगे जब तक यह एक्ट पूरी तरह से वापस नहीं हो जाता।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts