लखनऊ में भाई बना कातिल! नशे में लोहे की रॉड से छोटे भाई की हत्या

शकील अहमद

बंथरा (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार दिनांक 30/03/2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खांडे देव में एक व्यक्ति को मार दिया गया है। सूचना मिलते ही थाना बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक गोलू उर्फ आलोक (24) पुत्र स्वर्गीय पुत्तीलाल निवासी ग्राम खांडे देव की हत्या उसके ही सगे भाई सरवन ने कर दी। बताया गया कि दोनों भाइयों के बीच बीती शाम करीब 9:30 बजे शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

विवाद के बाद गोलू सो गया, तभी आरोपी सरवन ने सोते समय उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की मां जशोदा देवी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बंथरा में मुकदमा अपराध संख्या 84/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत आरोपी सरवन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड (आलाकत्ल) भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की विधिक और विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts