Thursday, 12 November 2026 nishpakshdarpan.com
Thursday
12 November 2026
ताज़ा खबर
शिक्षा, रोजगार और विकास को राजनीति का आधार बनाने की अपील, डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहचान आधारित गोलबंदी पर उठाए सवालबृजमनगंज में परंपरागत तरीके से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगरबृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां लक्ष्मी की शोभायात्रा, साहब के पोखरे में प्रतिमा का विसर्जन2047 तक हर बच्चे को समान अवसर देने वाला भारत बनाने का सपना: डॉ. राजेश्वर सिंहदीपावली पर यूपी-112 ने तीन दिन में 2.05 लाख से अधिक लोगों को पहुंचाई मददसमाजवादी पार्टी में रंजीत कुमार भारती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनेरायबरेली में नवंबर माह का राशन 30 नवंबर तक मिलेगा मुफ्त, अंत्योदय कार्ड पर 35 और पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्नसीएम का निर्देश- जन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान होशिक्षा, रोजगार और विकास को राजनीति का आधार बनाने की अपील, डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहचान आधारित गोलबंदी पर उठाए सवालबृजमनगंज में परंपरागत तरीके से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगरबृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां लक्ष्मी की शोभायात्रा, साहब के पोखरे में प्रतिमा का विसर्जन2047 तक हर बच्चे को समान अवसर देने वाला भारत बनाने का सपना: डॉ. राजेश्वर सिंहदीपावली पर यूपी-112 ने तीन दिन में 2.05 लाख से अधिक लोगों को पहुंचाई मददसमाजवादी पार्टी में रंजीत कुमार भारती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनेरायबरेली में नवंबर माह का राशन 30 नवंबर तक मिलेगा मुफ्त, अंत्योदय कार्ड पर 35 और पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्नसीएम का निर्देश- जन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान हो
उत्तर प्रदेश

दीपावली पर यूपी-112 ने तीन दिन में 2.05 लाख से अधिक लोगों को पहुंचाई मदद

दिनांक: Tuesday, 10 November 2026 | समय: 06:33 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
दीपावली पर यूपी-112 ने तीन दिन में 2.05 लाख से अधिक लोगों को पहुंचाई मदद

प्रदेशभर में मुस्तैद रहीं पीआरवी टीमें, पुलिस संबंधी मामलों में सबसे ज्यादा सहायता

36,817 मेडिकल और 7,029 फायर इमरजेंसी मामलों में भी पहुंची मदद

शकील अहमद

लखनऊ। दीपावली के महापर्व पर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और आपातकालीन सहायता व्यवस्था को लेकर यूपी-112 की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) टीमें पूरी तरह सक्रिय रहीं। 7 से 9 नवंबर 2026 के बीच प्रदेशभर में कुल 2,05,738 नागरिकों ने यूपी-112 की मदद ली। सामान्य दिनों में जहां प्रतिदिन करीब 38 हजार लोग इस सेवा का लाभ उठाते हैं, वहीं दीपावली के दौरान सहायता की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

यूपी-112 की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, छोटी दीपावली यानी 7 नवंबर को 53,264 लोगों को सहायता उपलब्ध कराई गई। वहीं, 8 नवंबर को दीपावली के दिन 74,816 और 9 नवंबर को 77,753 नागरिकों तक आपातकालीन सहायता पहुंचाई गई।

दीपावली की तैयारियों को लेकर पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 की ओर से 4 और 5 नवंबर को जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रदेशभर में पीआरवी टीमों को सतर्क और मुस्तैद रखा गया था।

पुलिस संबंधी मामलों में सबसे ज्यादा मदद

त्योहार के दौरान पुलिस संबंधी सहायता की मांग सबसे अधिक रही। जारी आंकड़ों के अनुसार, 7 नवंबर को करीब 41 हजार, 8 नवंबर को करीब 56 हजार और 9 नवंबर को करीब 59 हजार लोगों को पुलिस संबंधी मामलों में सहायता दी गई।

इसके अलावा, 7 से 9 नवंबर के बीच 36,817 मेडिकल इमरजेंसी मामलों में एंबुलेंस सहायता उपलब्ध कराई गई। इसी अवधि में आग से संबंधित 7,029 घटनाओं में फायर ब्रिगेड की मदद पहुंचाई गई।

वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान

यूपी-112 ने त्योहार के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए संचालित ‘सवेरा योजना’ के तहत भी सक्रियता दिखाई। तीन दिनों में इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत 2,018 वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई गई।

वहीं, महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए संचालित ‘एस्कॉर्ट फॉर वुमेन सेफ्टी’ सेवा के तहत 7 से 9 नवंबर के बीच रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक साधन उपलब्ध न होने की सूचना पर 11 अकेली महिलाओं को पीआरवी टीमों ने सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

दीपावली के दौरान जारी ये आंकड़े प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं पर बढ़े दबाव और यूपी-112 की सक्रियता को दर्शाते हैं। त्योहार के दौरान पुलिस, मेडिकल और अग्निशमन से जुड़ी आपात स्थितियों में नागरिकों तक सहायता पहुंचाने के लिए पीआरवी टीमें लगातार मुस्तैद रहीं।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

शिक्षा, रोजगार और विकास को राजनीति का आधार बनाने की अपील, डॉ. राजेश्वर सिंह ने पहचान आधारित गोलबंदी पर उठाए सवाल

12 November 2026

सरोजनीनगर विधायक ने PDA सहित जाति-धर्म आधारित राजनीति पर रखे विचार मतदाताओं से बच्चों के भविष्य, युवाओं के अवसर और…

उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में परंपरागत तरीके से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर

12 November 2026

राधा-कृष्ण सहित देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां बनीं आकर्षण कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, साहब के शिवालय पोखरे में हुआ प्रतिमा…

उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां लक्ष्मी की शोभायात्रा, साहब के पोखरे में प्रतिमा का विसर्जन

11 November 2026

नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों और प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी यात्रा श्रद्धालुओं ने फूल चढ़ाकर की पूजा-अर्चना, जयकारों से…