सौरभ जायसवाल
बृजमनगंज (महराजगंज)। स्थानीय वार्ड नंबर 7, मेन रोड पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित प्रतिष्ठित ‘प्रियंका मेकओवर एकेडमी’ में मंगलवार को ब्यूटीशियन कोर्स के चौथे बैच का फाइनल एग्जाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस परीक्षा में सभी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल एकेडमी सर्टिफिकेट और शील्ड हासिल की, बल्कि उन्हें ‘मेकअप आर्टिस्ट’ की उपाधि से भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान बृजमनगंज की सड़कों पर छात्राओं और मॉडलों द्वारा रैंप वॉक भी किया गया, जिसने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
एकेडमी की ओनर, अवार्ड विनर सेलिब्रिटी और प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका जायसवाल ने बताया कि यह फाइनल एग्जाम छात्राओं के साथ-साथ एक टीचर के रूप में उनके लिए भी एक बड़ी परीक्षा थी।
उन्होंने कहा कि उन्हें लखनऊ की प्रसिद्ध मैगजीन “लखनऊ फोकस” द्वारा “छोटे शहर की बड़ी आर्टिस्ट” के खिताब से नवाजा जा चुका है और उन्होंने बड़े-बड़े बॉलीवुड आर्टिस्टों से सीखे हुनर को अपनी छात्राओं तक पहुंचाया है। उनकी लगन और काबिलियत के दम पर आज यह एकेडमी क्षेत्र में एक ब्रांड बन चुकी है।
इस फाइनल एग्जाम में छात्राओं को तीन घंटे के भीतर अपनी-अपनी मॉडल को परफेक्ट ब्राइडल लुक देना था। इसके बाद परीक्षा का सबसे कठिन चरण शुरू हुआ, जिसमें मेकअप पूरा होने के बाद मॉडलों को भीषण धूप, धूल और गर्मी के बीच एकेडमी से रामलीला पड़ाव पार्क तक पैदल ले जाया गया।
वहां फोटोशूट के बाद करीब एक घंटे बाद उसी रास्ते से वापस एकेडमी लाया गया। जब वापसी पर मेकअप की जांच की गई, तो धूप और धूल के बावजूद मेकअप पूरी तरह बरकरार मिला, जो छात्राओं की मेहनत और ट्रेनिंग की गुणवत्ता को दर्शाता है। इस उपलब्धि पर प्रियंका जायसवाल ने सभी छात्राओं को बधाई दी और गर्व व्यक्त किया।
एकेडमी के डायरेक्टर गौरव जायसवाल ने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की प्रतिभा को रोकने के बजाय उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए, क्योंकि वे इतिहास रचने की क्षमता रखती हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रियंका जायसवाल और गौरव जायसवाल द्वारा सभी सफल छात्राओं को मेकअप आर्टिस्ट सर्टिफिकेट, शील्ड और चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। रिटेन एग्जाम में टॉप करने वाली छात्रा पुष्पा को विशेष गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। दोनों ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एकेडमी की एम्पलाई मेकअप आर्टिस्ट सुमित्रा और श्रेया जायसवाल, फाइनल की स्टूडेंट मेकअप आर्टिस्ट शालू गुप्ता, उमा भारती, ज्योति मौर्या, मनीषा, पुष्पा, सुमन गुप्ता, को-आर्टिस्ट करिश्मा जायसवाल तथा संरक्षक जगदंबा जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


















