रायबरेली। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रायबरेली विवेक कुमार तिवारी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि कार्यालय अधिशासी निदेशक, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, अलीगंज, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के 5 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, 2 पी.पी.पी. संस्थानों तथा 13 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट https://scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण की अंतिम तिथि, जो पूर्व में 04 अगस्त 2026 निर्धारित थी, उसे बढ़ाकर 07 अगस्त 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में की गई त्रुटियों के संशोधन हेतु 48 घंटे (2 दिन) का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया है कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोरा बाजार, रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।












