Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

लखनऊ: बंथरा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर अभियुक्त शिवम कुमार को किया गिरफ्तार

दिनांक: Tuesday, 21 October 2025 | समय: 10:04 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन के अंतर्गत आने वाले थाना बंथरा की पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 21 अक्टूबर 2025 की सुबह की गई।

थाना बंथरा पुलिस के अनुसार, ग्राम कन्नीखेड़ा मजरा ऐन निवासी शिवम कुमार (उम्र 29 वर्ष, पुत्र रमेश कुमार) को तड़के करीब 05:41 बजे ग्राम कन्नीखेड़ा से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया गया। इस संबंध में मुकदमा संख्या 365/2025, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ के दौरान, अभियुक्त शिवम कुमार ने अपने कृत्य पर खेद जताते हुए माफी मांगी और बताया कि वह अपनी सफाई अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करेगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवप्रकाश थाना बंथरा लखनऊ, उपनिरीक्षक श्यामू थाना बंथरा लखनऊ, उपनिरीक्षक शंशांक मिश्रा थाना बंथरा लखनऊ, हेड कांस्टेबल कुंवर उदय प्रताप थाना बंथरा लखनऊ, कांस्टेबल अशोक कुमार थाना बंथरा लखनऊ शामिल रहे।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध असलहों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *