Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

चिरमिरी में गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, लंगर में हजारों ने लिया प्रसाद

दिनांक: Wednesday, 05 November 2025 | समय: 11:21 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर स्टीफ़न

चिरमिरी (छत्तीसगढ़)। गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती के अवसर पर चिरमिरी के गोदरीपारा स्थित गुरुद्वारा में विशाल आयोजन किया गया। इस प्रकाश पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सिख समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग भी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

भजन-कीर्तन की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्ति और सौहार्द से भर दिया। वहीं, लंगर की व्यवस्था में सिख समाज के परिवारजन आधी रात से जुटे रहे। लगभग तीन से पांच हजार लोगों ने इस लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। सभी धर्मों और समाजों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिससे आपसी भाईचारे और समानता की भावना का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रिचर्ड स्टीफन, समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता और अधिवक्ता समर सिंह ने भी भाग लिया। ओमप्रकाश गुप्ता ने श्रद्धालुओं के सिर पर रूमाल बांधकर सिख परंपरा का सम्मान किया, वहीं समर सिंह ने लंगर वितरण और बर्तन उठाने की सेवा में सहयोग प्रदान किया।

सिख समाज के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने इस आयोजन में तन, मन और धन से सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान गुरु नानक देव जी के उपदेशों- “नाम जपो, किरत करो और वंड छको” की भावना को जीवंत किया गया।

गुरुद्वारा परिसर में सभी श्रद्धालु गुरु के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए “वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतेह” के जयघोष लगाते रहे। प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरे क्षेत्र में सामाजिक एकता, सेवा भावना और आध्यात्मिक शांति का माहौल देखने को मिला।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *