Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली में साइबर जागरूकता कार्यशाला: एएसपी ने वॉलंटियर और साइबर हेल्प डेस्क को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

दिनांक: Wednesday, 26 November 2025 | समय: 02:35 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए आज पुलिस लाइन रायबरेली में एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने की।

इस कार्यक्रम में जिलेभर के साइबर वॉलंटियर, सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीमें और साइबर पुलिस यूनिट शामिल हुई। एएसपी ने प्रतिभागियों को बढ़ते साइबर अपराधों, अपराधियों की नई कार्यप्रणाली, ऑनलाइन ठगी के तरीकों और डिजिटल जोखिमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डिजिटल युग में सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और निवेश के नाम पर की जाने वाली ऑनलाइन ठगी के बारे में सचेत करते हुए जागरूक रहने की अपील की।

एएसपी ने प्रतिभागियों को ऑनलाइन फ्रॉड की पहचान, संदिग्ध लिंक/कॉल से बचाव, त्वरित शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, साइबर सेल की कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताया।

कार्यशाला में मौजूद साइबर वॉलंटियर और साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों से आग्रह किया गया कि वे आम नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ, ताकि साइबर अपराधों की रोकथाम में पुलिस की प्रभावी मदद हो सके।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *