Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली में रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, रिवॉल्वर और स्कॉर्पियो बरामद

दिनांक: Wednesday, 26 November 2025 | समय: 02:55 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। कोतवाली नगर क्षेत्र में रंगदारी मांगने और फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार रात गोरा बाजार निवासी हंसराज अपने कैपरगंज स्थित कार्यालय में बैठे थे, तभी तीन युवक उनके पास आए और पैसे की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की और धमकाते हुए फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में गुरुनानक नगर निवासी जसप्रीत उर्फ जस्सी, अमेठी के कसारा निवासी अनिल दूबे और उत्तर दरवाजा निवासी चांद अंसारी शामिल हैं। इनके पास से एक फैक्ट्री मेड रिवॉल्वर, एक खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। घटना में शामिल बाकी साथियों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह, उपनिरीक्षक अखिल तोमर, उपनिरीक्षक प्रणव मिश्र, उपनिरीक्षक आशीष मलिक, आरक्षी भगवान सिंह, पुष्पेंद्र और धीरज गौड़ शामिल रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *