Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

खीरों में बसहा नाला पुल क्षतिग्रस्त, गहरे गड्ढों से दिखा पुल का जाल

दिनांक: Wednesday, 26 November 2025 | समय: 08:42 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। रायबरेली–सेमरी हाईवे पर खीरों कस्बा शुरू होने से ठीक पहले स्थित बसहा नाला पुल ओवरलोड ट्रक और डंपरों के दबाव से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल की सतह पर दो स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनसे अंदर पड़ा सरिया का जाल साफ दिखाई दे रहा है। यह स्थिति किसी बड़े हादसे को बुलावा दे रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अभी तक बेखबर है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो पुल बड़ी क्षति का शिकार हो सकता है। यह मार्ग खीरों कस्बा, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा सीमावर्ती उन्नाव जिले के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। रायबरेली, गुरुबक्शगंज और लखनऊ आने-जाने वाले लोग प्रतिदिन इसी पुल का इस्तेमाल करते हैं। पुल का बंद होना क्षेत्र के लिए गंभीर संकट खड़ा कर सकता है।

पीडब्ल्यूडी के जेई गुल मोहम्मद ने बताया कि पुल की क्षतिग्रस्त जगहों की शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी।

स्थानीय लोगों की मांग: ओवरलोड वाहनों की तुरंत रोकथाम की जाए और पुल की मरम्मत जल्द से जल्द शुरू कराई जाए, ताकि किसी संभव दुर्घटना को टाला जा सके।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *