Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

महावीर कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर: विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बच्चों का किया हेल्थ चेकअप

दिनांक: Thursday, 27 November 2025 | समय: 09:17 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

महाराजगंज (रायबरेली)। महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में बुधवार को बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महाराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. गणनायक पांडे और कॉलेज के प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. अनुज सिंह (फिजिशियन), डॉ. सुरेश कुमार सिंह, डॉ. समीन खान, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार और डॉ. मनोज कुमार शामिल रहे। सभी डॉक्टरों ने बच्चों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी।

कॉलेज की फिजिकल टीचर छाया सिंह तथा कक्षा अध्यापकों ने बच्चों की लंबाई, वजन आदि का मापन करवाया। वहीं फार्मासिस्ट अबरार अहमद और स्टाफ नर्स रामवती ने आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराईं।

प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने कहा कि यह शिविर बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने मेडिकल टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कॉलेज प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया।

कॉलेज के प्रेसिडेंट गणेश सिंह और प्रबंधक अवधेश सिंह ने शिविर में योगदान देने वाले सभी डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र और पौधे भेंटकर सम्मानित किया। शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में राजू मिश्रा और सौरभ श्रीवास्तव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में प्रधानाचार्य ने सभी डॉक्टरों, सहयोगी स्टाफ और आयोजकों का आभार जताया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *