Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

उन्नाव में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा: उपमुख्यमंत्री मौर्य ने दिए बड़े निर्देश

दिनांक: Wednesday, 10 December 2025 | समय: 10:46 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को उन्नाव जनपद में विभागीय अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए। बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस उन्नाव में आयोजित हुई।

उन्होंने पेंशन योजनाओं पर विशेष बल देते हुए कहा कि पात्र वंचित किसी भी स्थिति में पेंशन से वंचित न रहें। कैंप लगाकर पात्रों की पहचान की जाए और प्राप्त आवेदनों का गहन परीक्षण कर लाभ तुरंत उपलब्ध कराया जाए।

महिला सशक्तिकरण पर उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में एक करोड़ “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों का विस्तार किया जाए, तीन करोड़ महिलाओं को समूहों से जोड़कर खाद्य प्रसंस्करण जैसी बड़ी यूनिटें स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाए।

उद्योग क्षेत्रों की निगरानी को लेकर उन्होंने निर्देश दिया कि औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाली दुर्गंध या प्रदूषण से नागरिकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए कठोर कदम उठाए जाएं। कानून-व्यवस्था पर कहा कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के सर्किल बदले जाएं ताकि कार्यप्रणाली में सक्रियता बनी रहे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के संदर्भ में उन्होंने कहा कि आवंटित लाभार्थियों को अनुमन्य सभी सुविधाएँ तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। मनरेगा में समयबद्ध भुगतान और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आवंटित बजट का शत-प्रतिशत उपयोग संबंधित परियोजनाओं पर किया जाए।

जहाँ धन की कमी से प्रोजेक्ट रुके हैं, वहाँ तत्काल धन की मांग भेजी जाए। सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। ग्राम चौपालों के आयोजन को प्रभावी बनाने पर बल देते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि “गांव की समस्या गांव में समाधान” के सिद्धांत पर चौपालें गुणवत्तापूर्ण ढंग से आयोजित हों। ग्राम चौपाल का मासिक कैलेंडर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए और प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दिव्यांग लाभार्थियों के प्रस्ताव भी भेजे जाने को कहा। गंगा एक्सप्रेसवे से बिहार मौरावां मार्ग पर स्लिप रोड के निर्माण संबंधी मुद्दे पर भी समाधान के लिए विचार-विमर्श करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बम्बा लाल दिवाकर, अनुराग अवस्थी, पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश, अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गोंड, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *