Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

26 जनवरी को रायबरेली में सादगी व गरिमा के साथ होगा गणतंत्र दिवस समारोह: डीएम

दिनांक: Monday, 19 January 2026 | समय: 09:40 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जनपद में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन से संबंधित बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों को सादगी, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस को पूरे जनपद में सुव्यवस्थित ढंग से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को सभी नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों की मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि गणतंत्र दिवस से पूर्व स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।

इसके साथ ही गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी सरकारी भवनों, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक भवनों तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं को रोशनी से सजाया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 8:30 बजे समस्त शासकीय भवनों पर झंडारोहण और अभिवादन किया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ संविधान में उल्लिखित संकल्पों के स्मरण की भी व्यवस्था की जाएगी। शिक्षण संस्थानों में प्रातः 10:00 बजे राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में निर्धारित समयानुसार प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए और राष्ट्रगान का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया जाएगा, जबकि तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर भी गणतंत्र दिवस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण कर उन्हें सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय और सफल बनाने के लिए साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखा जाए। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह, उपजिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम, उपजिलाधिकारी लालगंज मिथिलेश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी डलमऊ सतेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी ऊंचाहार राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *