Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने की समीक्षा बैठक, 100 एकड़ का औद्योगिक पार्क जल्द बनेगा

दिनांक: Saturday, 04 October 2025 | समय: 07:58 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान हो – प्रभारी मंत्री

रायबरेली। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री श्री राकेश सचान ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रखा जाए और लाभार्थियों तक समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से योजना पहुँचे।

उन्होंने बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, आवास, पोषण, कृषि एवं अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूरे हों।

बिजली विभाग को निर्देश दिया गया कि ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर जनता की समस्याएँ सुनी जाएं और समय से निस्तारण किया जाए।

सिंचाई विभाग को निर्देश मिला कि नहरों की सिल्ट सफाई के समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर निरीक्षण कराया जाए।

वन विभाग से कहा गया कि पौधारोपण के बाद संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित हो।

स्वच्छता, पोषण और मिशन शक्ति पर जोर

प्रभारी मंत्री ने स्वच्छता अभियान, पोषण माह, मिशन शक्ति और आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी संचालन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड विज़िट करें और योजनाओं की जमीनी हकीकत का आंकलन करें।

उन्होंने जनता से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने और शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक सक्रिय बनाने के निर्देश दिए।

जिले को मिलेगा औद्योगिक पार्क

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले के औद्योगिक विकास पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि रायबरेली में लगभग 100 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाएगा। जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि उपयुक्त स्थान का चिन्हांकन शीघ्र कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि इस पार्क से जिले में उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित हुई। इसमें विकास कार्यों की प्रगति, कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के आपसी समन्वय से ही शासन की योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन संभव है।

बैठक में सदर विधायक अदिति सिंह, ऊँचाहार विधायक डॉ. मनोज पाण्डेय, सलोन विधायक अशोक कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, जिला भाजपा अध्यक्ष बुद्धिलाल, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र पटेल, भाजपा महामंत्री शरद सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *