Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बृजमनगंज में बंदरों के आतंक पर सख्त कदम, नगर पंचायत ने पकड़े 35 बंदर

दिनांक: Sunday, 21 December 2025 | समय: 12:04 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज
  • नगर पंचायत का दावा-जल्द ही पूरे कस्बे को बंदरों से मिलेगा निजात

बृजमनगंज (महराजगंज)। नगर पंचायत बृजमनगंज में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत द्वारा बंदर पकड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 35 बंदरों को पकड़कर सुरक्षित रूप से जंगलों में छोड़ा जा चुका है।

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती संख्या से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बंदरों के हमलों, घरों में घुसपैठ और सामान नुकसान की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि बंदर पकड़ने वाली विशेष टीम को बुलाकर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से प्रतिदिन बंदर पकड़े जा रहे हैं। अब तक पकड़े गए सभी बंदरों को मानवीय और सुरक्षित तरीके से जंगलों में छोड़ा गया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने दावा किया कि आने वाले दिनों में नगर के अलग-अलग इलाकों में आतंक का पर्याय बने सभी बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा, जिससे नागरिकों को स्थायी राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का प्रयास है कि जल्द ही पूरा कस्बा बंदरों के आतंक से मुक्त हो।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इस अभियान से उनकी दैनिक परेशानियां और भय समाप्त होगा।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *