रायबरेली। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद लाल चंद्र स्वर्णकार के बलिदान दिवस पर खोया मंडी स्थित लाल चौक पर शहीद लाल चंद्र स्वर्णकार को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
श्रद्धांजलि अवसर पर सेवारत स्वर्णकार संस्थान के संरक्षक शिव नारायण सोनी एवं भौमेश कुमार ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शहीद लाल चंद्र स्वर्णकार शोध संस्थान के महामंत्री इंदु कुमार वर्मा ने कहा कि लाल चंद्र जी का बलिदान देश भक्ति व मित्र धर्म को निभाने में हुआ। उन्हें अंग्रेज़ी हुकूमत ने राधा वेनी माधव सिंह का पता बताने के लिए जागीर देनी चाही जिसे उन्होंने ठुकरा दिया और फांसी का फंदे पर झूल कर प्राणाहुति दिया, आज हमें अमर शहीद लाल चंद्र स्वर्णकार पर गर्व है।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों में सेवारत स्वर्णकार संस्थान के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार,राम गोपाल वर्मा, सतीश सोनी, गोविंद सोनी, संतोष सोनी, डाक्टर सिया राम वर्मा, शिव शरण लाल वर्मा,पारस नाथ सोनी, विजय कुमार वर्मा, दिलीप वर्मा, हनुमान प्रसाद वर्मा, राजेश वर्मा सहित व्यापारी व समाज सेवी लोगों ने अमर शहीद लाल चंद्र स्वर्णकार को अपनी श्रद्धांजलि दी, उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन भौमेश कुमार सोनी ने किया।
इसी प्रकार गुरु गोविंद सिंह उद्यान में अमर शहीद लाल चंद्र स्वर्णकार की प्रतिमा पर लाल चंद्र स्वर्णकार शोध संस्थान की ओर से इन्द्र कुमार वर्मा, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष शिव नारायण सोनी,नगर अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष राम गोपाल वर्मा, सेवारत स्वर्णकार संस्थान के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार ने अमर शहीद लाल चंद्र स्वर्णकार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
अमर शहीद लाल चंद्र स्वर्णकार के प्रपौत्र हरीशंकर सोनी व प्रधान मंहेरु ने शहीद स्थल मंहेरु में अमर शहीद लाल चंद्र स्वर्णकार को श्रद्धांजलि दी।


















