Thursday, 22 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Thursday
22 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मदन मोहन मिश्र की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई

दिनांक: Wednesday, 21 January 2026 | समय: 01:32 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार पंडित मदन मोहन मिश्र की 32वीं पुण्यतिथि रायबरेली स्थित सत्य नगर आवास पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र के संयोजकत्व में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला कोऑर्डिनेटर रायबरेली इंदल रावत उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंडित मदन मोहन मिश्र का व्यक्तित्व और कृतित्व अनुकरणीय है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गंभीर यातनाएं झेलीं, लेकिन अपने लक्ष्य से कभी विचलित नहीं हुए। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में भी उनके द्वारा किए गए विकासपरक कार्य उन्हें दीर्घकाल तक स्मरणीय बनाते हैं।

श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र कमलेश द्विवेदी ने की। उन्होंने कहा कि पंडित मदन मोहन मिश्र के योगदान को देखते हुए रायबरेली में उनकी स्मृतियों को स्थायी रूप से स्थापित किया जाना चाहिए। इसके लिए जिला प्रशासन, शासन, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और राजनीतिक नेतृत्व को पहल करनी चाहिए।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश प्रसाद शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्य कुमार बाजपेई, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार दीक्षित, मनोज कुमार मिश्र, अभय त्रिवेदी, जन कल्याण समिति के संयोजक शिव बाबू शुक्ला, गिरीशचंद्र मिश्रा, हाजी मोहम्मद उस्मान, शहर कांग्रेस कमेटी के मनोज मिश्र, सुरेश चंद शुक्ला, शिव शंकर सिंह, मैथिलीशरण तिवारी, प्रदीप कुमार शर्मा और आर.सी. त्रिवेदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि रायबरेली में विकास की नींव पंडित मदन मोहन मिश्र के प्रयासों से पड़ी। मुंशीगंज शहीद स्मारक और आईटीआई लिमिटेड की स्थापना में उनकी भूमिका को विशेष रूप से याद किया गया।
श्रद्धांजलि समारोह में नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव नारायण मिश्र, बबिता वर्मा (जिलाध्यक्ष, रायबरेली), डॉक्टर नितीश कुमार गुप्ता, बृजेंद्र बिहारी मिश्र, अमित मिश्र, बसंत कुमार मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, रमाकांत त्रिपाठी, सर्वोत्तम मिश्रा, धर्मेंद्र शुक्ला और अद्वैत त्रिवेदी ने भी अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित मदन मोहन मिश्र बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ-साथ सुप्रसिद्ध पत्रकार और इतिहासकार भी थे। वर्ष 1984 में प्रकाशित उनकी पुस्तक “भूला जनपद: बिखरा इतिहास” रायबरेली जिले के स्वतंत्रता संग्राम का एक प्रमाणिक ऐतिहासिक दस्तावेज है।

कार्यक्रम में हरिश्चंद्र (प्रभारी महिला आंगनवाड़ी), शत्रुघ्न (शिवगढ़), अंबुज वर्मा, अभीष्ट शर्मा, रमेश कुमार गुप्ता, वैभव पांडे और सुधीर पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता अनूप कुमार मिश्र ने किया। अंत में पंडित मदन मोहन मिश्र के पुत्र अशोक कुमार मिश्र ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *