- रोल्डगोल्ड की फेरी करने वाला निकला चोर, लाखों रुपए के चोरी के सोने चांदी के आभूषण के साथ गिरफ्तार
- साले की शादी में गया था पूरा परिवार, बंद घर को फेरी वाले ने बनाया निशाना,(कीमत करीब 07 लाख) व 125000/- रुपये बरामद
सह संपादक एसके सोनी निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ND NEWS पोर्टल
रायबरेली। जनपद में बढ़ती चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही है, वहीं जनपद की पुलिस चोर धरपकड़, मॉल के साथ खुलासा जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ चोर को जेल का रास्ता दिखा देती है, यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, वही अपराध के ग्राफ में दिन ब दिन बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।
आपको बता दें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के निवासी शरद श्रीवास्तव पुत्र स्व० शिवप्रकाश श्रीवास्तव निवासी साकेत नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली के घर का लगभग दो सप्ताह पूर्व ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
ज्ञात हो कि पीड़ित शरद श्रीवास्तव द्वारा लिखित शिकायत पत्र देकर नगर कोतवाली में सूचना दर्ज कराया था, पीड़ित ने शिकायती पत्र में बताया कि वह दिनांक 04.02.2026 को सपरिवार अपने साले की शादी में गया था जब वह 06.02.2026 की शाम घर आया तो देखा घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला तथा अलमारी में रखा नकदी व जेवरात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
नगर कोतवाली पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 47/26 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस टीम गठित कर एसओजी/सर्विलांस की मदद से अभियुक्तों की तलाश जारी रखी।
अपराध व अपराधियों के विरुद्ध रायबरेली पुलिस का अभियान जारी
रायबरेली पुलिस के अनुसार एसपी रवि कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान सूचना पर 17 फरवरी 2026 को आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और जांच पर आए अभियुक्त शंकर प्रसाद सोनी पुत्र रामप्रसाद निवासी भरतपुरम पोस्ट रतापुर थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र हनुमंतपुरम मोड के पास से दबोच लिया गया वही मुकदमा उपरोक्त में धारा-331(4)/317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने कबूला जुर्म, कर्जा चुकाने के की चोरी
रायबरेली पुलिस की माने तो इस पूरे मामले में गिरफ्तार अभियुक्त ने जब पूंछताछ की गई तो शंकर प्रसाद सोनी पुत्र रामप्रसाद निवासी भरतपुरम पोस्ट रतापुर थाना मिलएरिया से पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मुझ पर लोगो का काफी कर्जा था। मैं मोहल्लो में घूम-घूमकर फेरी का काम करता हूं मैने फेरी के समय देखा कि साकेत नगर में एक घर का ताला बंद था तो कर्जा चुकाने के लिए मैने उस घर में चोरी करने की योजना बनायी।
जिसके फलस्वरुप दिनांक 05.02.26 की रात्रि को मकान का ताला तोडकर घर के अन्दर रखी एक अलमारी से चोरी की थी। मेरे पास से जो नगदी व आभूषण बरामद हुए हैं वह उसी चोरी से संबंधित हैं।
एक बड़ा सवाल? साले की शादी में बिना जेवरात के क्यों गया परिवार
आजकल के दौर में दिखावे की दुनिया के बीच महिलाओं के पास जेवरात होना या पहनना आम बात है, किसी भी शादी समारोह त्यौहार, या अन्य कार्यक्रम में ज्यादातर महिलाओ के शरीर पर जेवरात देखें जाते है, वह असली हो या रोल्ड गोल्ड। अब सबसे बड़ा सवाल यह कि साले की शादी या फिर भाई की शादी में बहन का बिना जेवरात के जाना, यह सवाल दिमाग में जरूर कौंधता नजर आया। अब क्या सच क्या झूठ, फिर हाल यह सभी जांच के विषय है।
चोरी के माल में क्या क्या हुआ बरामद, देखें…
इस पूरी घटना में पुलिस की माने तो आरोपी चोर को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से नगर कोतवाली पुलिस ने 01 चैन पीली धातु, 02 जोड़ी टॉप्स पीली धातु, 01 अंगूठी पीली धातु, 02 बच्चे की हाय पीली धातु, 02 नाक की कील पीली धातु, 01 जोड़ी टूटे कुंडल पीली धातु, 01 जोड़ी सुई धागा पीली धातु, 01 जोड़ी धातु पात्र पीली धातु, 01 जोड़ी कान की झुमकी पीली धातु, 01 करधनी बच्चों की सफेद धातु, 01 करधनी बड़ी सफेद धातु, 01 जोड़ी पाजेब सफेद धातु, 05 जोड़ी पायल सफेद धातु, 02 सिक्के सफेद धातु, 06 जोड़ी बच्चों के कड़े सफेद धातु, 01 जोड़ी बच्चों के कड़े सफेद धातु काले नाग वाले, 01 सिंदूर पान सफेद धातु, 01 कटोरी सफेद धातु, 17 जोड़ी बिछुआ सफेद धातु, 02 अंगूठी सफेद धातु, 01 मछली सफेद धातु के साथ 125000/- रुपये नगद बरामद किया गया।


















