Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

जामिया इस्लामिया दारुस्सलाम में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

दिनांक: Tuesday, 27 January 2026 | समय: 08:08 AM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

सौरभ जायसवाल

महराजगंज। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जामिया इस्लामिया दारुस्सलाम, गोपालपुर अहिरौली, बहादुरी बाजार, जनपद महराजगंज में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक हाफिज मुहम्मद उमर की उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवेन्द्र चौधरी, ग्राम प्रधान दया शंकर यादव, डॉ. अबूबकर खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत भुवाल चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन प्यारे, फरेंदा विधानसभा से विधायक प्रतिनिधि इन्साफ अली, प्रधानाचार्य फारूक आज़म खान तथा हाजी अलाउद्दीन खान ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और पूरे अनुशासन के साथ तिरंगे को सलामी दी। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर किया।

इस अवसर पर इन्द्रजीत चौधरी, इसराइल चौधरी, संजय राज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण—प्रधानाचार्य फारूक आज़म, तनवीर अहमद खान, हफीजुल्लाह, मुहम्मद अयूब, मौलाना शफीकुर्रहमान, हाफिज फहीम, हाफिज सलमान अहमद नदवी, हाफिज अब्दुल्लाह नदवी, हाफिज मुहम्मद शाहिद खान, उमेश कुमार प्रजापति, जनार्दन यादव, कलीम, महमूद आलम, तबस्सुम खातून, रीता विश्वकर्मा, सुधा प्रजापति, श्वेता यादव सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

समारोह के अंत में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और देश सेवा की भावना को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *